आज वाराणसी में संभलकर निकलें! VVIP आगमन पर कई रास्ते बंद-डायवर्ट, बसों के रूट भी बदले

routes

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन को देखते हुए बुधवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। इसका असर हरहुआ, चांदपुर, लोहता, अखरी, सिगरा, लहरतारा, मैदागिन और गोदौलिया सहित कई प्रमुख मार्गों पर पड़ेगा।

सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बाबतपुर की तरफ से हरहुआ ओवरब्रिज की ओर आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को फ्लाईओवर से आगे नहीं जाएंगे। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यह आदेश एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने जारी किया है।

जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक आने दिया जाएगा। यहां से इन्हें परमपुर, लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा भेजा जाएगा। मोहनसराय अंडरपास की तरफ से आने वाले चार पहिया और बड़े वाहनों को जगतपुर डिग्री कालेज नहीं जाएंगे, इन्हें अखरी व रखौना की तरफ भेजा जाएगा।

चांदपुर चौराहा से भी बड़े वाहनों को जगतपुर की तरफ रोककर लोहता-परमपुर की ओर डायवर्ट रहेगा। अमरा-अखरी अंडरपास से आने वाली बसों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा, इन्हें डाफी की ओर भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस लाइन, चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया से सिगरा तक और भिखारीपुर से लहरतारा-चांदपुर मार्ग पर ऑटो व ई-रिक्शा के संचालन पर रोक रहेगा।

शाम चार बजे से इन मार्गों पर विशेष रोक

शाम चार बजे से लकड़ी मंडी चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन और विशेश्वरगंज क्षेत्र में अरटो-ई-रिक्शा और विशेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहनों को मैदागिन जाने पर रोक रहेगा। इन्हें गोलगड्डा की तरफ भेजा जाएगा। राजघाट पुल-सूजाबाद की तरफ से मालवाहक वाहनों का संचालन भी शाम चार बजे से बंद रहेगा।

सिगरा व रथयात्रा से साजन तिराहा की ओर आने वाले वाहनों को आकाशवाणी तिराहा होते हुए महमूरगंज भेजा जाएगा। मंडुवाडीह से महमूरगंज आने वाले वाहनों को ककरमत्ता-भिखारीपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *