अर्नब चक्रवात का असर या मौसम की नई आफत? वाराणसी समेत पूर्वांचल में झमाझम बारिश से फसलों को नुकसान

वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में अर्नब चक्रवात की वजह से आख‍िरकार दो द‍िनों से दस्‍तक दे रहे बादल गुरुवार को सक्र‍िय हुए और बादलों ने सुबह से ही कई क्षेत्रों में झमाझम बरसात शुरू कर दी। वातावरण में आर्द्रता में इजाफा के साथ ठंडक में भी कमी दर्ज की गई। 

सुबह से ही वातावरण का रुख बादलों की ओर बना रहा और द‍िन चढ़ने के साथ ही बादलों ने पानी ग‍ि‍राना शुरू कर द‍िया। बादलों की सक्र‍ियता के बीच वातावरण में हवाओं का जोर रहा और तेज हवाओं के साथ बादलों की सक्र‍ियता ने पूर्वांचल में सोनभद्र, बल‍िया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मीरजापुर, भदोही और चंदौली सह‍ि‍त वाराणसी में बादलों की सक्र‍ियता के बीच झमाझम बरसात भी हुई।

बरसात की वजह से खेतों में जहां धान की फसल तेज हवाओं से कई जगहों पर लोट गई तो तैयार हो रही सर्दी की सब्‍जी की खेती पर भी व्‍यापक असर पड़ा है। माना जा रहा है क‍ि चक्रवात का प्रभाव अगले कुछ घंटों तक और बना रहा तो खेती को अध‍िक नुकसान हो सकता है। हालांक‍ि मौसम व‍िभाग ने गुरुवार को ही वातावरण का रुख बदले रहने का अनुमान जताया है। जबक‍ि इसके बाद भी बादलों की एक दो द‍िन सक्र‍ि‍यता बनी रह सकती है।

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 32.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.1 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 21.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 4.0 ड‍िग्री अध‍िक रहा। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 67% रहा और अध‍िकत 88% दर्ज क‍िया गया। जबक‍ि आसमान में बादलों की सक्र‍ियता का दौर लगातार बना रहा। 

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। दिन में नौ डिग्री तक पारा गिर सकता है, जिससे ठंडक का अहसास होगा। पारा 21 डिग्री तक भी आ सकता है। 

मौसम बदलने का संकेत बुधवार को ही बादल छाने के बाद मिलने लगा था, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, इस बीच हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे से बहने लगी। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 

हवा में नमी 58 से 67 फीसदी के आसपास दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर आंध्र प्रदेश में टूटा है। वहां पर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। अब यह आगे उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ गया है। दो पश्चिमी विक्षोभों के साथ 29 और 30 अक्तूबर को बादल गरजने और आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply