सांसद प्रिया सरोज की शादी में दिखेगा बनारसी अंदाज! काशी में चल रही खास शॉपिंग

वाराणसी। मछलीशहर सांसद प्र‍िया सरोज की शादी चार द‍िसंबर को लखनऊ स्‍थ‍ित होटल से होने जा रही है। इसके पूर्व आम घरों में ज‍िस प्रकार शादी की खरीदारी होती है उसी प्रकार की खरीदारी की तस्‍वीर सामने आई है। इस तस्‍वीर में बनारस में अपनी मां मुन्नी देवी के साथ साड़ी खरीदती सांसद प्रिया सरोज की मार्केट‍िंंग सामने आई है। 

दूल्‍हन के रूप में देश की सबसे युवा सांसद के तौर पर प्र‍िया सरोज दीपावली के मौके पर काशी में बाजार करने अपनी मां के साथ न‍िकलीं तो जा पहुंचीं बनारसी साड़ी की फेमस दुकान पर। असली बनारसी साड़ी के ल‍िए चर्च‍ित इस दुकान के माल‍िक पर‍िवार के पुराने पर‍िच‍ित भी बताए गए हैं। मां बेटी ने दुकान पर बनारसी साड़ि‍यों की काफी रेंज को खंगाला और कुछ व‍िशेष की ड‍िमांड भी की है। 

पार‍िवार‍िक सूत्रों के अनुसार साड़‍ियों की खरीद में र‍िंकू स‍िंंह की पसंद के रंगों का भी प्र‍िया सरोज ने ख्‍याल रखा है। उन्‍होंने जरी जरदोजी की कारीगरी के साथ बनी साड़‍ियों पर खास न‍िगाह डाली और पसंसीदा साड़‍ियों को पैक भी कराया। ससुराल वालों को तोहफे में देने के ल‍िए भी उनकी पसंद बनारसी साड़ी ही रही। उन्‍होंने व‍िशेष रंगों और व‍िशेष कारीगरी वाली साड़‍ियों की पूरी रेंज की ड‍ि‍मांड की है।

पार‍िवार‍िक सूत्र बताते हैं क‍ि लहंगे से लेकर बनारसी अन्‍य साड़ि‍यां व‍िभि‍न्‍न आयोजनों के दौरान पहनने के ल‍िए खरीदी जा रही हैं। इसके साथ ही तोहफे में देने वाली साड़‍ियों और व‍िशेष साड़ी का आर्डर भी हो चुका है। माना जा रहा है क‍ि सप्‍ताह भर से पखवारे भर के दौरान बनारसी साड़‍ियों की मांग पूरी हो जाएगी और तोहफे में देने के ल‍िए भी साड़‍ियों को पैक कर द‍िया जाएगा।

बता दें जौनपुर और वाराणसी ज‍िले में बंटी मछलीशहर सीट की युवा सांसद प्र‍िया सरोज की शादी चार द‍िसंबर को होने जा रही है। आमंत्रण पत्र के अनुसार लखनऊ में होटल रमाडा में शादी का आयोजन होगा। जबक‍ि व‍िदायी की ति‍थ‍ि पांच द‍िसंबर तय की गई है। पार‍िवार‍िक सूत्रों के अनुसार पूर्व में आयोजन पैतृक आवास पर ही पूरे क‍िए जाएंगे। इसके बाद होटल में आयोजन के लि‍ए पार‍िवार‍िक लोग शाम‍िल होने के ल‍िए लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

पूरे आयोजन के दौरान पारि‍वार‍िक लोगों की जुटान पैतृक आवास से लेकर होटल तक होगी। इस आयोजन में राजनीतिक, क्र‍िकेट और फ‍िल्‍म जगत की हस्‍त‍ियों के साथ ही वीआइपी और वीवीआइपी लोगों को शाम‍िल क‍िया गया है। न‍िमंत्रण पत्र आनलाइन और आफलाइन मोड में जारी क‍िया गया है। र‍िंकू के साथ ही प्र‍िया सरोज भी इन द‍िनों शादी की खरीदारी के साथ ही न‍िमंत्रण पत्र अपने करीब‍ियों को बांटने में व्‍यस्‍त हैं। 

र‍िंंकू और प्र‍ि‍या की इस साल की मेगा शादी भले ही लखनऊ में हो रही हो लेक‍िन उनके गांव और क्षेत्र के 1500 पर‍िवारों को व‍िशेष न‍िमंत्रण द‍िया जा चुका है। शादी में व‍िशेष आकर्षण शाहरुख खान की शानदार एंट्री होने की उम्‍मीद है। दरअसल केकेआर के माल‍िक शाहरुख की टीम से ही र‍िंकू स‍िंंह का बल्‍ला आइपीएल में धमाल मचाता है। बीते द‍िनों जागरण को प्र‍िया सरोज ने स्‍पष्‍ट क‍िया था क‍ि शाहरुख खान को बुलाने के ल‍िए शाहरुख को डेट र‍िंकू स‍िंंह ने नोट करा दी है।     

Leave a Reply