Banking Sector में करियर बनाने का सुनहरा मौका ! Canara Bank में आई है 3500 Apprentice Vacancies

Canara-Bank-Recruitment-2026

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक ने स्नातक अपरेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। बैंक ने भर्ती का नोटिफिकेशन 28 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जारी किया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित बैंक की शाखाओं में स्नातक अपरेंटिस की नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन कब से कब तक होंगे?

  • केनरा बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी।
  • उम्मीदवार 17 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 
  • फिलहाल केवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
  • आवेदन प्रक्रिया 1 अक्तूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें।
जानकारीविवरण
भर्ती संस्थाकेनरा बैंक
पद का नामस्नातक अपरेंटिस
कुल पद3,500
मासिक स्टाइपेंड16,650 रुपये
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख28 सितंबर 2026
आवेदन शुरू1 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख17 अक्तूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटcanarabank.bank.in

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अपरेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • यह डिग्री भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।
  • केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

कितनी उम्र होनी चाहिए?

  • उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्र की गणना के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1998 से पहले और 1 सितंबर 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। दोनों तारीखें इसमें शामिल हैं।

चयन कैसे होगा?

  • उम्मीदवारों का चयन 12वीं कक्षा के प्रतिशत या डिप्लोमा के प्रतिशत के आधार पर तैयार मेरिट सूची के बाद किया जाएगा।
  • इसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा।
  • स्थानीय भाषा की जानकारी की परीक्षा बैंक की ओर से दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए जाने के समय आयोजित की जाएगी।
  • जो उम्मीदवार स्थानीय भाषा की परीक्षा में सफल नहीं होंगे, उन्हें अपरेंटिस के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।

कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

अपरेंटिस के रूप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 16,650 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

कितने समय की होगी अपरेंटिस ट्रेनिंग?

अपरेंटिस के रूप में चुने जाने वाले उम्मीदवारों की प्रशिक्षण अवधि 12 महीने होगी। उम्मीदवारों को चुनी गई बैंक शाखाओं में पाठ्यक्रम के अनुसार काम के दौरान प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *