सलमान खान ने मांगे ₹2 करोड़, अमित जानी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

Kala Hiran The Battle for Legacy Salman Khan

एक फिल्म, एक पुराना मामला और एक ऐसा किरदार, जिसे देखकर लोगों को सीधे बॉलीवुड के सुपरस्टार की याद आने लगी. हम बात कर रहे हैं एक ऐसी फिल्म की जो दर्शकों के बीच पहुंचने से पहले अदालत तक पहुंच चुका है.

सलमान खान के काला हिरण विवाद को लेकर के अमित जानी ने एक फिल्म बना रहे हैं. जिस पर सलमान खान ने उनको अपनी पहचान, अपनी पर्सनैलिटी राइट्स का इस्तेमाल करने पर सवाल उठाए हैं. इस पूरे मामले में पोस्टर, टीजर, काले हिरण का शिकार, अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के हर्जाने की मांग ने इसे फिर सुर्खियों में ला दिया था. अब इस मामले में आज सुनवाई होगी. 

पोस्टर-टीजर में सलमान की पहचान इस्तेमाल करने का आरोप

सलमान खान ने अमित जानी पर ऐसा आरोप लगाया है कि फिल्म के प्रमोशन में उनके नाम, लुक और उनकी पहचान से जुड़ी चीजों को इस्तेमाल किया गया है. जिससे दर्शक फिल्म के किरदार को उनसे जोड़ सकते हैं.

अदालत में दाखिल किए गए रिकॉर्ड के मुताबिक, एक पोस्टर में सलमान से मिलता-जुलता किरदार और उनका वो ब्रेसलेट दिखाया गया जो वो हमेशा पहनें रहते हैं. इसके बाद भी फिल्म के कुछ पोस्टर्स में काले हिरण की फोटो और सलमान से मिलती-जुलती चीजों को दिखाया गया.

2 करोड़ से ज्यादा का हर्जाना, आज फिर अदालत में मामला

सलमान खान ने नए मुकदमे में फिल्म की रिलीज, स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग पर रोक लगाने के साथ-साथ इसके प्रमोशन में यूज की गई चीजों को हटाने के साथ 2 करोड़ से ज्यादा के हर्जाने की मांग की है. उनका कहना है कि इस फिल्म ने उनकी पर्सनैलिटी को प्रभावित करती है. 

10 सितंबर की सुनवाई में अमित जानी की ओर से बताया गया था कि फिल्म अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है, ना ही इसे CBFC सर्टिफिकेशन मिला है. अब 30 सितंबर को लंच के बाद इस मामले की सुनवाई होगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *