प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का आज 8 अक्टूबर को विधिवत उद्घाटन किया है। 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच चल रहे इस ग्लोबल टेक इवेंट में देश और दुनिया के टेलीकॉम और आईटी सेक्टर के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं। इस साल IMC में भविष्य की टेक्नोलॉजी से लेकर 6G, AI की वजह से हो रही डिजिटल क्रांति से और साइबर सुरक्षा पर फोकस किया जा रहा है।
दिवंगत नाना पाटेकर को किया याद
इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने बॉलीवुड के दिग्गत अभिनेता नाना पाटेकर को याद किया और श्रद्धांजली दी है। प्रधानमंत्री ने दिवंगत नाना पाटेकर जी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक गुणी कलाकार थे और उनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली रहा है। नाना पाटेकर जी के निधन से हिन्दी और मराठी सिनेमा का भारी नुकसान हुआ है।
गावों तक पहुंची 5G सर्विस
पीएम मोदी ने भारत के डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि 2022 में 5G सर्विस को IMC के मंच से ही लॉन्च किया गया था। पिछले चार साल में भारत के हर जिले में 5G नेटवर्क पहुंच गया है। इस समय भारत में 5.5 लाख से ज्यादा 5G बेस स्टेशन हैं। अब भारत में 6G पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने अपने भाषण के दौरान 2020 के कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि डिजिटल क्रांति की वजह से ही इस मुश्किल घड़ी में लोग अपने परिजनों से दूर रहकर भी नजदीक थे। सरकार द्वारा डिजिटल क्रांति को हाथों-हाथ लिया गया है। आज किसान सम्मान निधि की वजह से देश के किसान को वित्तीय मदद मिल रही है। यह सब डिजिटल क्रांति की वजह से ही संभव हो पाया है।
गेमिंग सेक्टर का विस्तार
पीएम मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा कि आज दुनियाभर के गेमिंग सेक्टर में करोड़ों लोग भारत से जुड़े हैं। भारतीय युवा ई-स्पोर्ट्स से लेकर गेमिंग क्रिएटर्स बन गए हैं। आज भारत में ऑडियो विजुअल गेमिंग तेजी से बढ़ी है। संचार क्रांति और सस्ते डेटा की वजह से गेमिंग सेक्टर में तेजी से रोजगार पैदा हो रहे हैं। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से कंटेंट क्रिएशन की इंडस्ट्री हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
साइबर फ्रॉड के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क
पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान तेजी से हो रहे डिजिटल क्रांति में साइबर सुरक्षा और फ्रॉड को लेकर चिंता भी जताई है। साथ ही, लोगों से इसे लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। लोगों को फोन पर आने वाले कॉल, मैसेज और डिजिटल पेमेंट पर नजर रखनी चाहिए। लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए एक ग्लोबल फ्रेमवर्क की जरूरत है। इसके लिए GSMA समेत दुनिया के टेलीकॉम ऑपरेटर्स और स्टेक होल्डर्स के साथ की जरूरत है। यह फ्रेमवर्क डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को और सशक्त बनाने का काम करेगा।
टेलीकॉम सेक्टर की पॉलिसी में हुए बड़े रिफॉर्म
पीएम मोदी ने टेलीकॉम सेक्टर में रिफॉर्म का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान टेलीकॉम सेक्टर में पिछले 10 साल में हुए पॉलिसी के बदलाव का भी जिक्र किया है। उन्होंने गतिशक्ति संचार पोर्टल और AGR के निपटारे का भी जिक्र किया है। साथ ही, उन्होंने भारत से सेमीकंडक्टर मिशन का भी जिक्र किया है। भारत का फोकस सेमीकंडक्टर मैन्युफेक्चरिंग पर शिफ्ट हो गया है। यह भारत के विकास की यात्रा को नए पड़ाव पर लेकर जाएगा। साथ ही, उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि हमें IMC को एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जो रिसर्च, इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग के ग्लोबल जंक्शन के तौर पर काम करेगा।
