हिजाब पर शबाना आजमी का दो टूक जवाब! बोलीं- तीन बुर्के पहन लूंगी, तुम कौन होते हो?

शबाना आजमी अपने बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं। इस वक्त उन्होंने हिजाब पहनने को लेकर अपने कुछ विचार दुनिया के सामने रखे हैं। उन्होंने समझाया है कि आखिर हिजाब का असली मतलब क्या होता है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें कोई इसे पहनने से रोकने की कोशिश करे तो वो तीन-तीन हिजाब एक साथ पहन लेंगी।

हाल ही में उषा काकड़े के पॉडकास्ट में शबाना आजमी पहुंचीं। यहां इस पॉडकास्ट पर उन्होंने कई अलग-अलग मुद्दों पर बातें की जिसमें धर्म, महिलाओं की आजादी जैसी बातें शामिल थीं।

धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करतीं शबाना

शबाना ने साफ शब्दों में कहा कि वह खुद धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करतीं। हालांकि,एक्ट्रेस सांस्कृतिक रूप से खुद को मुस्लिम मानती हैं। उन्होंने कहा है कि कुरान में कहीं भी महिलाओं को बुर्का पहनने की बात नहीं कही गई है। इसमें सिर्फ नजरों में शर्म और मर्यादा रखने की बात कही गई है। यह नियम सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी है।

शबाना बोलीं- लोग इस बात को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं

शबाना ने कहा,’कुरान में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि आपको इस तरह बुर्का पहनना चाहिए। कुरान में बस इतना ही कहा गया है कि आपकी आंखों में शर्म होनी चाहिए। वह शर्म औरतों और मर्दों दोनों के लिए है।’ उन्होंने कहा कि धर्म का झूठा ज्ञान देने वाले लोग इस बात को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे गलत तरीके से बताकर धर्म के बारे में कन्फ्यूजन पैदा कर रहे हैं।

‘कोई मुझे इसे पहनने से रोकेगा, तो मैं तीन बुर्के पहन लूंगी’

शबाना ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘मैं बुर्का नहीं पहनती हूं, लेकिन अगर कोई मुझे इसे पहनने से रोकेगा, तो मैं तीन बुर्के पहन लूंगी। तुम कौन होते हो मुझे यह कहने वाले? लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि सेक्युलरिज्म के पर्दे में तुम कट्टरपंथ फैलाओ।’ यहां ये भी याद दिला दें कि शबाना एक बार और बुर्के के मुद्दे पर अपनी बातें दुनिया के सामने रख चुकी हैं। हालांकि, तब कंगना रनौत ने पोस्ट पर उन्होंने अपनी बात रखी थी।

“मैं बुर्का नहीं पहनती हूं, लेकिन अगर कोई मुझे इसे पहनने से रोकेगा, तो मैं तीन बुर्के पहन लूंगी। तुम कौन होते हो मुझे यह कहने वाले? लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि सेक्युलरिज्म के पर्दे में तुम कट्टरपंथ फैलाओ।” – शबाना आजमी

कंगना रनौत के बयान पर भी दिया था जवाब

साल 2022 में कर्नाटक के हिजाब विवाद के दौरान भी उन्होंने इस पर रिएक्ट किया था। ये मुद्दा उस घटना से जुड़ा था जब छह लड़कियों को कथित तौर पर हिजाब पहनने की वजह से उडुपी के एक कॉलेज में घुसने से रोक दिया गया था। उस समय कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कहा था कि अगर महिलाओं को आजादी चाहिए तो उन्हें अफगानिस्तान में बुर्का पहनने से इनकार करना चाहिए। कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘अगर हिम्मत दिखानी है, तो अफगानिस्तान में बुर्का न पहनकर दिखाओ… आजाद होना सीखो, खुद को पिंजरे में बंद नहीं करना।’

‘भारत एक सेक्युलर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक’

कंगना के इसी बयान पर शबाना ने तंज भरे लहजे में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, ‘अगर मैं गलत हूं तो मुझे सही करें, लेकिन अफगानिस्तान एक थियोक्रेटिक देश ( धार्मिक शासन वाला देश ) है और जब मैंने पिछली बार चेक किया था तो भारत एक सेक्युलर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक) था?’

सीजेपी के प्रदर्शन में बड़-चढ़कर लिया था हिस्सा

बताते चलें कि हाल ही में शबाना आजमी मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर चर्चा में रही हैं। यह प्रदर्शन 2 अक्टूबर 2026 को चुनाव में गड़बड़ियों और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया था। इससे पहले दिल्ली में नीट परीक्षा लीक मामले में सीजेपी के प्रदर्शन में भी शबाना आजमी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

Leave a Reply