बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आज, 24 नवंबर को पहली डेथ एनिवर्सरी है. इस दौरान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उन्हें याद किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है. हेमा मालिनी के कहा कि एक साल गुजर गया है लेकिन उनका दुख आज भी उतना ही गहरा है.
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद
हेमा मालिनी इंस्टाग्राम पर दिग्गज एक धर्मेंद्र संग कई सारी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों एक दूसरे संग समय बिताते नजर आए. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘पूरा एक साल बीत गया, लेकिन मेरा दुख आज भी उतना ही गहरा है. मैं एक ऐसे इंसान को खोने के दर्द से गुजर रही हूं, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. वो सिर्फ मेरे पति नहीं थे, बल्कि मेरे सब कुछ थे. मेरे दोस्त, मेरे मार्गदर्शक और मेरी ताकत थे. सच कहूं तो वही मेरा पूरा अस्तित्व थे. उनके बिना जिंदगी बेहद खाली लगती है.’
एक्ट्रेस ने लिखा, ‘उनका शानदार व्यक्तित्व, उनके अंदर की सहज अच्छाई और हर किसी के लिए उनके दिल में बसा प्यार उन्हें सबसे अलग बनाता था. वो एक ऐसे अनोखे इंसान थे, जिन्होंने सफलता की बुलंदियों को छूने के बावजूद हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहना पसंद किया. भगवद्गीता हमें बताती है कि आत्मा अमर है और उसका पुनर्जन्म होता है. मैं इस बात को जानती हूं, लेकिन मैं अभी इसी जीवन में हूं और उनकी प्यार भरी मौजूदगी को बहुत याद करती हूं.’

लाखों फैंस का किया धन्यवाद
उन्होंने आखिरी में लिखा, ‘मैं उन लाखों फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने इस उदार और प्यारे इंसान को याद किया. आप सभी ने धर्म जी के बारे में जो प्यार भरे संदेश भेजे और बताया कि वह आपके लिए कितने खास थे, उसके लिए एक बार फिर आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.’
300 से ज्यादा फिल्मों का सफर
छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में धर्मेंद्र ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। ‘सत्यकाम’, ‘अनुपमा’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘यादों की बारात’, ‘घायल’ और ‘अपने’ में उनके अलग-अलग अंदाज देखने को मिले।
बाद के वर्षों में भी उन्होंने अभिनय जारी रखा। ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसी फिल्मों से नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी उनकी पहचान बनी रही।
89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बता दें कि धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी. उनके निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी. उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में शोले, चुपके चुपके, सीता और गीता और धरम वीर जैसी कई यादगार फिल्में दीं. आज भी उनके किरदार दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं. उनकी पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी का यह संदेश बताता है कि पर्दे के ही-मैन की यादें उनके परिवार के लिए कितनी अनमोल हैं.
