Varanasi Police: मोबाइल बरामदगी में UP में टॉप पर वाराणसी जोन, 100 दिन में 3,881 फोन रिकवर

Varanasi Police: विशेष अभियान के तहत लोगों के 3881 मोबाइल फोन वाराणसी जोन पुलिस ने 100 दिन में बरामद किए। 1 अगस्त से 7 नवंबर के बीच फोन मालिकों को सौंपा गया। इनकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ 14 लाख रुपये है। सितंबर में मोबाइल रिकवरी स्कोर डेटा के आधार पर वाराणसी जोन उत्तर प्रदेश के सभी जोन में प्रथम स्थान पर रहा है। 

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा ने बताया कि जौनपुर में 949, आजमगढ़ में 783, सोनभद्र में 436, गाजीपुर में 379, मऊ में 365, चंदौली में 285, बलिया में 244, मिर्जापुर में 224, भदोही 216 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के विकसित सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई की गई। जोन के सभी नौ जनपदों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई की।

जनता के लिए पुलिस की सलाह
एडीजी जोन नवीन अरोरा ने बताया की अगर किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है या गुम हो जाता है, तो घबराएं नहीं। संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट www.sancharsaathi.gov.in पर जाकर सीईआईआर पोर्टल पर तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

इसके अलावा सीएससी केंद्र, संबंधित पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस की सहायता लें। अपने मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर हमेशा सुरक्षित रखें, जिससे फोन की तलाश और बरामदगी में तेजी लाई जा सके।

Leave a Reply