महंगाई बढ़ी, त्योहार भी गुजर गए, लेकिन DA का इंतजार बरकरार! कर्मचारियों ने उठाए सवाल

DA Hike 2026: आमतौर पर केंद्र सरकार दशहरे तक केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA DR Hike) में बढ़ोतरी का ऐलान कर देती है। लेकिन इस बार, कर्मचारियों और पेंशनर्स का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रह। सबको पूरी उम्मीद थी कि बुधवार, 21 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में गुड न्यूज मिलेगी, लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी। अब हर कर्मचारी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर सरकार DA पर फैसला कब लेगी?

5 साल में कब-कब बढ़ा DA-DR?

क्रम संख्याकब हुई घोषणाDA rate (%)कितनी बढ़ोतरी हुई
122 अप्रैल, 202660%2%
26 अक्टूबर, 202558%3%
32 अप्रैल, 202555%2%
421 अक्टूबर, 202453%3%
512 मार्च, 202450%4%
620 अक्टूबर, 202346%4%
73 अप्रैल, 202342%4%
83 अक्टूबर, 202238%4%
931 मार्च, 202234%3%
1025 अक्टूबर, 202131%3%
1120 जुलाई, 202128%11%

कर्मचारी संगठनों का फूटा गुस्सा

भत्ते के ऐलान में हो रही इस देरी से कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने इस स्थिति को बेहद निराशाजनक बताया है।

उन्होंने कहा कि लगातार तीन कैबिनेट बैठकों में डीए-डीआर (DA DR Hike 2026) पर कोई फैसला नहीं लिया गया। आमतौर पर अक्टूबर की सैलरी में बढ़ा हुआ DA और पिछले महीनों का एरियर जुड़कर आ जाता है, लेकिन इस बार सरकार की बेरुखी से ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि, जुलाई 2026 से पेंडिंग 3 से 4% की DA बढ़ोतरी कर्मचारियों का हक है, यह कोई खैरात नहीं है। त्योहारी सीजन में हाथ में पैसा न होने से कर्मचारियों के परिवारों में भारी मायूसी छाई है। फेडरेशन ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि वे इस मामले में तुरंत दखल दें और फाइल को मंजूरी दिलाएं, ताकि कर्मचारियों को इस दिवाली आर्थिक राहत मिल सके।”

कितना हो जाएगा महंगाई भत्ता?

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार महंगाई भत्ते में 3 से 4% तक का इजाफा हो सकता है। अगर सरकार 3% की बढ़ोतरी करती है, तो कुल DA बढ़कर 63% हो जाएगा। वहीं, अगर 4% का इजाफा होता है, तो यह 64% के आंकड़े को छू लेगा। यह बढ़ोतरी पिछले 12 महीनों के औसत महंगाई इंडेक्स (Inflation Index) के आधार पर तय होती है।

केरल सरकार बढ़ा चुकी 2% DA

जहां एक तरफ केंद्रीय कर्मचारी इंतजार में बैठे हैं, वहीं केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दे दी है। केरल में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% का आधिकारिक इजाफा कर दिया गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद राज्य के कर्मचारियों का DA 35% से छलांग लगाकर सीधे 37% हो गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह नया आदेश 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

वित्त विभाग के मुताबिक, कर्मचारियों को इस बढ़े हुए पैसे का भुगतान अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर में किया जाएगा। वहीं, पेंशनर्स को इसका फायदा नवंबर 2026 की पेंशन के साथ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *