विराट-अनुष्का विवाद में नया मोड़, 5 करोड़ वाले बयान पर दिनेश फलाहारी ने बदला रुख

New twist in the Virat-Anushka controversy

मथुरा: भारतीय क्रिकेटर और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पर श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने विराट कोहली पर पांच करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम आने की बात कही थी। अब दिनेश फलाहारी ने एक और बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली पहले पैसे लेकर आए थे, लेकिन जब उनको लगा कि उनसे बहुत बड़ा पाप हो गया, तो उन्होंने प्रेमानंद महाराज को रुपये लौटा दिए। यही नहीं प्रेमानंद महाराज के साथ रहने वाले साधकों के खाने-पीने का खर्च विराट कोहली उठा रहे है।

दिनेश फलाहारी ने कहा कि जब प्रेमानंद महाराज एक साधारण संत थे, तब महाराष्ट्र की एक PR कंपनी राजस्थान के एक प्रॉपर्टी ग्रुप के साथ उनसे मिलने आई थी। उन सभी ने महाराज जी से कहा कि वे उन्हें दुनिया भर में मशहूर बनाना चाहते हैं, क्योंकि हर कोई उनके प्रवचन पसंद करता था। हम आपके प्रवचनों को सभी तक पहुंचाना चाहते हैं। इस पर महाराज जी ने कहा था कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, बस उनके भजनों में कोई खलल नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई खलल नहीं पड़ेगा।

5 करोड़ दिए थे

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाली कंपनी की टीम में 40 लोग शामिल थे। उन्होंने प्रेमानंद महाराज के लिए विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये में हायर किया। 2 करोड़ रुपये विराट कोहली को नंबर एक में दिए और 3 करोड़ विराट कोहली के दिल्ली आवास पर दिए गए।

उन्होंने महाराज जी के लिए सबकुछ किया। जब विराट कोहली दर्शन के लिए आए, तो महाराज जी की लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई। वे दुनिया भर में मशहूर हो गए। महाराज जी के वीडियो दुनियाभर के लोग देखने और सुनने लगे। नेता, अभिनेता-अभिनेत्री सब महाराज जी के पास पहुंचने लगे। महाराज जी को भी अच्छा लगा।

महाराज जी ने भी माना पैसा खर्च किया

दिनेश फलाहारी ने आगे कहा कि अब कुछ दिन पहले महाराज जी और उनके बीच मतभेद हो गए। हमने भी दखल दिया और कहा कि आप लोग महाराज जी को परेशान क्यों कर रहे हो। इस पर उन्होंने कहा कि हम विराट कोहली को लाए और पैसा खर्च किया, लेकिन अब महाराज जी किसी और पार्टी पर ध्यान दे रहे हैं। हमने महाराज जी से पूछा था कि क्या इन लोगों ने विराट कोहली को लाए थे, तो उन्होंने इस बात स्वीकार किया था। इन लोगों ने आश्रम में बहुत खर्च किया और कैमरा इन्होंने ही लगाया है।

बताया क्यों छोड़ा था आश्रम

दिनेश फलाहारी ने आरोप लगाए कि सेवा के बहाने उन्होंने जमुना खादर को बेच दिया और सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर लिया। गलत कामों में शामिल होने लगे। इस पर प्रेमानंद महाराज जी ने उन्हें फटकार भी लगाई, लेकिन वे नहीं माने। जब ये लोग नहीं माने, महाराज जी वृंदावन के केलीकुंज आश्रम को छोड़कर बेलवन आश्रम में चले गए।

साधक का खर्च उठा रहे विराट कोहली

दिनेश फलाहारी ने कहा कि पहली बार विराट कोहली पैसा लेकर आए थे, लेकिन विराट कोहली को लगा कि उनसे बहुत बड़ा पाप हो गया, इसलिए जब दोबारा विराट कोहली आए, तो उन्होंने महाराज जी को कई गुना रकम वापस कर दी। आज भी विराट कोहली महाराज जी के साथ रहने वाले सभी साधकों के खाने का इंतज़ाम करते हैं। विराट कोहली एक अच्छे इंसान हैं। राधा नाम के उपासक हो गए हैं। महाराज जी के शिष्य बन गए हैं। उनकी पत्नी भी अब राधा रानी की भक्त हैं। अब वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। पहले तो वह व्यापारी बनकर आए थे, लेकिन अब राधा रानी के भक्त हैं।

जमीन हड़पने की सीबीआई जांच होनी चाहिए

ज़मीन हड़पने के आरोपों पर उन्होंने कहा, “हमने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। उनके अकाउंट्स की जांच होनी चाहिए। बैंक स्टेटमेंट की जांच होनी चाहिए। मैंने जो कहा, उसमें कोई झूठ नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *