UP TOURISM: जेब में सिर्फ 5 हजार रुपये हैं? उत्तर प्रदेश की इन जगहों पर बना सकते हैं बजट ट्रिप…

Tourism In UP

Uttar Pradesh Travel on a Budget: उत्तर प्रदेश सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और धार्मिक स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि वीकेंड और शार्ट बजट ट्रिप के लिए भी कई विकल्प देता है। आगरा, वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज जैसे शहरों में इतिहास, संस्कृति, आध्यात्मिकता और स्थानीय खान-पान का अलग-अलग अनुभव मिलता है। राज्य सरकार के पर्यटन स्रोत भी इन शहरों और कई अन्य स्थलों को प्रमुख पर्यटन गंतव्यों के रूप में सूचीबद्ध करते हैं। 

अगर आप इस मौसम में कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो 5,000 रुपये के आसपास का शुरुआती बजट रखकर छोटी सी ट्रिप की योजना बनाई जा सकती है। हालांकि वास्तविक खर्च आपके शहर से आने-जाने के किराये, होटल, खाने, स्थानीय परिवहन और घूमने के टिकट पर निर्भर करेगा।

कम बजट में यात्रा का सबसे आसान तरीका है कि नजदीकी जगहों को चुना जाए, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया जाए और बजट अकमन्डेशन या डे ट्रिप का विकल्प देखा जाए। उत्तर प्रदेश में धरोहर, धार्मिक और इको टूरिज्म तीनों तरह के डेस्टिनेशन मौजूद हैं। 

आइए जानते हैं वे जगहें जिन्हें आप अपने 5,000 रुपये के बजट ट्रैवल प्लान में शामिल कर सकते हैं।

आगरा

आगरा उन यात्रियों के लिए आकर्षक विकल्प है जो कम समय में ऐतिहासिक स्थलों को देखना चाहते हैं। ताजमहल, आगरा फोर्ट और सिकंदरा जैसे स्थान यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। उत्तर प्रदेश के आधिकारिक स्रोत ताजमहल, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी को प्रमुख स्थलों में गिनाते हैं।

अगर आप नजदीकी शहर से सार्वजनिक परिवहन से पहुंच रहे हैं और स्थानीय भोजन व डे ट्रिप चुनते हैं, तो खर्च को नियंत्रित करना आसान हो सकता है।

मथुरा-वृंदावन

मथुरा और वृंदावन धार्मिक तथा सांस्कृतिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हैं। आसपास के मंदिरों और स्थानीय बाजारों को देखते हुए यह short trip के लिए विकल्प हो सकता है। सरकारी पर्यटन दस्तावेजों में मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना जैसे स्थलों को पर्यटन सर्किट में शामिल किया गया है। यहां स्थानीय परिवरन और बजट में रहने की जगहें चुनककर खर्च को सीमित किया जा सकता है।

लखनऊ

लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और रेजीडेंसी जैसे ऐतिहासिक स्थल देखे जा सकते हैं। आधिकारिक स्रोत इन स्थलों को लखनऊ के प्रमुख आकर्षक में शामिल करते हैं। शहर की मशहूर कूजीन और बाजार भी ट्रिप का हिस्सा बन सकते हैं। अगर आप बजट होटल या हाॅस्टल और स्थानीय परिवहन चुनते हैं, तो छोटी यात्रा में ठहरने का खर्च नियंत्रित किया जा सकता है।

वाराणसी

वाराणसी में घाट, गंगा आरती और आसपास के सांस्कृतिक स्थल यात्रियों को अलग अनुभव देते हैं। सरकारी पर्यटन स्रोत वाराणसी के कई प्रमुख घाटों के साथ सारनाथ को भी प्रमुख पर्यटन स्थल बताते हैं। वाराणसी के साथ सारनाथ, रामनगर फोर्ट और गंगा से जुड़े अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। 

अयोध्या

अयोध्या में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को देखा जा सकता है। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर, जनक भवन, हनुमान गढ़ी, सीता रसोई समेत कई मंदिर हैं, जिन्हें आप एक दिन में घूम सकते हैं। एक रात दो दिन की ट्रिप में तो आप अयोध्या-वाराणसी जैसे धार्मिक यात्रा का अनुभव भी ले सकेंगे। कम बजट में यात्रा करने वाले लोग स्थानीय ठहरने की सुविधा और स्थानीय परिवहन के विकल्पों की तुलना करके योजना बना सकते हैं।

प्रयागराज

प्रयागराज में संगम और ऐतिहासिक स्थलों को ट्रिप में शामिल किया जा सकता है। प्रयागराज के किले, संगम स्थल, लेटे हनुमान मंदिर और अन्य ऐतिहासिक स्थल यूपी के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। यह स्थन खासतौर पर उन यात्रियों के लिए उपयुक्त हो सकता है जो धार्मिक और ऐतिहासिक आकर्षण को एक ही ट्रिप में देखना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *