Diwali Special Songs: दीपावली पर माहौल में घोलें भक्ति और संगीत का रंग, सुनें ये 10 सुपरहिट गाने

Diwali Special Songs: दिवाली के अवसर पर लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। इस अवसर पर भगवान राम के अयोध्या की वापसी पर उनसे जुड़े भजन खूब सुने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री ने इस त्योहार को खास बनाने में अपना योगदान दिया है। कई फिल्मों में दिवाली के सीन दिखाए गए हैं। इसके अलावा दिवाली पर कई बेहतरीन गाने बने हैं। यहां पेश हैं कुछ गाने।

दीपावली मनाई सुहानी- शिर्डी के साईं बाबा (1977)
साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘शिर्डी के साईं बाबा’ का यह गाना दिवाली की शान माना जाता है। गाने में दिवाली के उत्सव के साथ भक्ति की भी झलक मिलती है। इसे मशहूर गायिका आशा भोसले ने आवाज दी है।

बोले चूड़ियां- कभी खुशी कभी गम (2001)
करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया यह गाना आज भी हर तरह के उत्सव के माहौल को बेहतर बना देता है। दिवाली के मौके पर इस गाने को सुना जाता है। समीर अंजान की कलम से निकले इस गाने को अमित कुमार, सोनू निगम, अलका याग्निक, उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने आवाज दी है।

आई है दिवाली सुनो जी घरवाली- आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया (2001)
दिवाली के अवसर पर यह गाना खूब सुना जाता है। इस गाने को उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू, शान, केतकी दवे और स्नेहा पंत ने आवाज दी है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने अपने म्यूजिक से सजाया है।

हैप्पी दिवाली- होम डिलीवरी (2005)
दिवाली पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में यह गाना शामिल है। यह गाना दिवाली के उत्सव को खास बना देता है। गाने के बोल विशाल ददलानी ने लिखे हैं। इसे सुनिधि चौहान के साथ कई सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। 

दीवानगी दीवानगी- ओम शांति ओम (2007)
इस गाने पर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और कई कलाकारों ने डांस किया है। यह गाना दिवाली के उत्सव को उत्साह से भर देता है। जावेद अख्तर के लिखे इस गाने में शान, उदित नारायण, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और राहुल सक्सेना ने आवाज दी है।

गल मिठ्ठी मिठ्ठी बोल- आयशा (2010)
तोची रैना की आवाज में गाया गया गाना ‘गल मिठ्ठी मिठ्ठी बोल’ रिलीज के वक्त खूब मशहूर हुआ था। आज भी उत्सवों में इस गाने को सुना जाता है। इसके बोल दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

नगाड़ा संग ढोल- गोलियों की रासलीला राम-लीला (2012)
दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया यह गाना गरबा के लिए मशहूर है। हालांकि इस गाने को दिवाली के साथ कई दूसरे उत्सवों पर भी खूब सुना जाता है। गाने को उस्मान मीर और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। गाने के बोल सिद्धार्थ-गरिमा ने लिखे हैं। 

जलते दिए- प्रेम रतन धन पायो (2015)
यह दिवाली फेवरेट गाना है। सलमान खान और सोनम कपूर पर फिल्माए गए इस गाने को उत्सवों पर सुना जाता है। यह गाना फिल्म में एक अहम मोड़ पर आता है। गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है। इसे हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया है।

राम सिया राम सिया राम जय जय राम- आदिपुरुष (2023)
रिलीज के समय से लेकर अब तक यह गाना काफी लोकप्रिय है। गाने को प्रभास और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। इसे सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने आवाज दी है। इसके बोले मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

Leave a Reply