₹20,000 स्टाइपेंड वाली सरकारी इंटर्नशिप! संस्कृति मंत्रालय में मौका, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

ministry-of-culture-intern-recruitment-2026

Ministry of Culture Internship 2026 : भारत सरकार के मंत्रालय में काम करना चाहते हैं? तो आपके लिए गोल्डन अपॉर्चुनिटी आ गई है। संस्कृति मंत्रालय इंटर्न को हायर कर रहा है। इसके लिए मिनिस्ट्री की तरफ से आवेदन भी लिए जा रहे हैं। मंत्रालय में कैसे काम होता है? यहां ऑफिसर्सकाम की सभी जिम्मेदारियों कैसे संभालते हैं? अगर आप भी यह करीब से देखना, समझना और सीखना चाहते हैं, तो यह इंटर्नशिप प्रोग्राम आपके लिए बढ़िया चांस हो सकता है। हर महीने आपको पैसे भी मिलेंगे। क्योंकि यह पेड इंटर्नशिप है।

मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए 20 इंटर्न को सेलेक्ट करेगा। यह इंटर्नशिप 2 से 6 महीने तक चलेगी। इस दौरान कैंडिडेट्स इंडिया आर्ट और इंटरनेशनल इवेंट आर्किटेक्चर एंड डिजाइन बिएनाले (IAAB) 2026 में भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पुराना किला और दिल्ली की अन्य जगहों पर आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े काम भी इंटर्नशिप में सौंपे जाएंगे।

ग्रेजुएट के लिए बढ़िया मौका

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी इस इंटर्नशिप में अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए भी कोई भी स्ट्रीम तय नहीं की गई है। यानी कैंडिडेट्स ने किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन की है, तो इसके लिए योग्य हैं। उम्र सीमा से जुड़ी कोई भी जानकारी इसमें नहीं दी गई है। यह इंटर्नशिप आपको मल्टीटास्किंग बनाएगी क्योंकि इंटर्नशिप के दौरान कैंडिडेट्स म्यूजियम प्रैक्टिस, क्यूरेटोरियल रिसर्च, प्रदर्शनी प्रबंधन, विजिटर एंगेजमेंट और क्लचरल एडमिनिस्ट्रेशन, रिसर्च, एग्जीहिबीशन, प्लानिंग, डॉक्यूमेंटेशन, कंटेंट सपोर्ट, पब्लिक प्रोग्राम जैसे टास्क सीखने का मौका मिलेगा।

संस्कृति मंत्रालय इंटर्नशिप 2026 लास्ट डेट

इंटर्नशिपसंस्कृति मंत्रालय इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026
इंटर्नशीप की सीटें20
अवधि2 से 6 महीने
स्टाइपेंड₹20000
अप्लाई करने की लास्ट डेट14 अक्टूबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइटculture.gov.in
इंटर्नशिप का ऑफिशियल नोटिसCulture Ministry Internship 2026 Notice PDF

अप्लाई कैसे करें?

  • सभी तरह की डिटेल्स चेक करने के बाद जो अभ्यर्थी इस इंटर्नशिप में अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वो यहां बताए आसान से स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
  • आवेदन के लिए आपको डिटेल्ड करिकुलम विटे, एक्सपीरियंस और सर्टिफिकेट, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और अन्य डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।
  • अगर करिकुलम विटे तैयार नहीं है, तो पहले इसे अच्छे सने बना लें।
  • इसके बाद करिकुलम विटे के साथ पोर्टफोलियो और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी को एक साथ अटैच करें और मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर को 14 अक्टूबर तक भेज दें।
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 अक्टूबर है। इस बात का खासतौर से ख्याल रखें। ईमेल आईडी है iaadb@gov.in।

चयनित उम्मीदवारों की जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होगी। इसीलिए अप्लाई करने के बाद इसे रेलुगर विजिट करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *