10 महीने से फरार शुभम की कहानी में नया मोड़, अब पत्नी वैशाली से जुड़ी जांच ने बढ़ाई हलचल

Shubham Jaiswal Wife Vaishali In Codeine Syrup Smuggling

वाराणसी: कोडीन कफ सिरप तस्‍करी मामले में मुख्‍य आरोपी शुभम जायसवाल के बाद अब उसकी पत्‍नी वैशाली पोसवानी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने वाराणसी पुलिस को वैशाली को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। कफ सिरप की तस्‍करी से अर्जित रकम और संपत्तियों की जांच के दौरान वैशाली का नाम भी सामने आया है।

कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने वैशाली की की तलाश शुरू कर दी है। वह 10 महीने से फरार बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभम गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद दुबई में छिपकर बैठा है। हो सकता है कि उसकी पत्‍नी वैशाली भी साथ में हो।

कायस्‍थ टोला और जगतगंज पहुंची पुलिस टीम

गौरतलब है कि पुलिस शुभम जायसवाल के पिता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वारंट जारी होने के बाद वैशाली की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस टीमें जगतगंज स्थित उसके घर के अलावा परिचितों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। कोर्ट के कागजों में वैशाली का पता आदमपुर थाना क्षेत्र के कायस्‍थ टोला और जगतगंज में दर्ज है।

Shubham Jaiswal Wife Vaishali
Shubham Jaiswal Wife Vaishali

शुभम पर 50 हजार का इनाम

पुलिस जांच में पता चला है कि कोडीन कफ सिरप से अर्जित रकम से शुभम जायसवाल ने कई प्रापर्टी खरीदी। शराब के ठेके भी खोले जिसमें पत्‍नी वैशाली का नाम आया है। शुभम जायसवाल नवंबर 2025 के बाद से पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी है। शुभम के पिता भोला जायसवाल को पिछले साल पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *