विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजनाओं में विकासशील भारत को विकसित बनाने हेतु किए गए प्रयास के क्रम में रोहनिया विधानसभा के कंदवा वार्ड के काली माता मंदिर प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा दिनांक 23 दिसंबर 2023 को निकाला गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा रहे। हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने लाभार्थियों को घरौनी, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र वितरण किया। कंदवा वार्ड के पार्षद सुशीला देवी, कमलेश प्रधान, गोपाल प्रधान, बिहारी पटेल, कर्दमेश्वर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र केशरी, सच्चन केशरी, शशि प्रजापति, राजू प्रजापति, अजय विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
सुजीत सिंह नवकाशी मिडिया

शिवपुर विधानसभा के काशी विद्यापीठ ब्लॉक के भट्टी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों को आवास, घरौनी, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसमे एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा, सह मीडिया प्रभारी विनोद रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्रा, अशोक मिश्रा, ग्राम प्रधान परमानन्द सिंह, रामचंद्र पाल समस्त अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *