किसी ने सांप से डसवाया, तो किसी ने चलवाई गोली! मुस्कान समेत मेरठ की 5 पत्नियों की खौफनाक कहानी

Muskan

मुस्कान और साहिल को हत्या का दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में बंद महिलाएं सकते में आ गई हैं। जेल के अंदर ही मुस्कान के साथ अन्य महिलाएं भी सुंदरकांड करने लगी हैं।

सात अक्टूबर को अमित हत्याकांड का निर्णय आने वाला है। अमित की पत्नी रविता ने भी प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति पर सांप छोड़कर हत्या की थी।

इसी प्रकार संगीता, अंजलि, कोमल और कविता पर पति की दर्ज हत्या के मुकदमे की सुनवाई भी कोर्ट में चल रही है। 21 जुलाई को प्रेमी तुषार के साथ मिलकर दामिनी ने पति अतुल पंवार को सांप से कटवाकर मार डाला था। इस मामले में पुलिस ने आरोप पत्र तैयार कर लिया है।

गोली मरवाकर पति की हत्या कराई

1. 28 वर्षीय राहुल, जो परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर का निवासी है, के तीन बेटे हैं। इसके बावजूद, उसकी पत्नी अंजलि का दिल पड़ोसी अजय पर आ गया। राहुल खेती और पशुपालन करता था, जबकि अजय आवारा किस्म का था।

अजय अक्सर अंजलि को होटल ले जाता था, जिसका राहुल ने विरोध किया। एक नवंबर 2025 को रात आठ बजे, अंजलि ने राहुल को गांव के बाहर मंदिर पर बुलाया, जहां अजय भी पहुंच गया। अजय ने वहां राहुल पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे उसकी हत्या हो गई। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

सांप से कटवाकर पति को मार डाला

2. बहसूमा के अकबरपुर सादात की निवासी रविता ने 17 अप्रैल 2025 को अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अपने पति अमित की गला दबाकर हत्या कराई थी। इसके बाद उन्होंने एक सांप खरीदकर अमित के बिस्तर पर छोड़ दिया और सांप के काटने का नाटक किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। सात अक्टूबर को निर्णय आने वाला है।

पति की हत्या के लिए दी थी 6 लाख की सुपारी

3. चार अप्रैल को परीक्षितगढ़ के अगवानपुर निवासी बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी कोमल और मौसी के बेटे गुलशन समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जांच में पता चला कि कोमल ने अपनी बहन के मंगेतर गुलशन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। इस हत्या के लिए कोमल ने छह लाख की सुपारी जुटाने हेतु अपने आभूषण गिरवी रखे थे। पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपितों को जेल भेजा, मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।

पत्नी ने बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

4. 23 जून 2025 को जानी खुर्द के निवासी सुभाष की हत्या उसकी पत्नी कविता और छोटी बेटी सोनम ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर की। बेटी के प्रेमी विपिन ने अपने दोस्त अजगर उर्फ शिवम के साथ मिलकर सुभाष को गोली मारकर हत्या की।

इस मामले में मां-बेटी समेत कुल पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, कविता और सोनम जमानत पर जेल से रिहा हो चुकी हैं। मामला अदालत में ट्रायल पर है।

संगीता ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या

5. 28 फरवरी 2025 को जानी के गांव कुसैडी निवासी लोडर ऑपरेटर अजय कुमार की हत्या उसकी पत्नी संगीता ने ही प्रेमी अवनीश निवासी गाजियाबाद के संग मिलकर की है। अजय कुमार उर्फ बिटटू ताऊ के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहा था। तब रास्ते में अवनीश ने ईंट से कुचलकर मार डाला। संगीता जमानत पर जेल से छूट चुकी है। मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *